
Chaibasa : जगन्नाथपुर पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म के एक आरोपी समेत तीन विभिन्न कांडों के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दुष्कर्म के आरोपी गया जेल
जानकारी के अनुसार प्रदीप गोप (20 वर्ष) ने शुक्रवार को अकेले पाकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया तथा उसके बाद से अभियुक्त फरार था। इसकी सूचना परिवार वालो एवं ग्रमीणों को लगी तो ग्रामीणों ने मोबाइल से शादी करवा देने की बात बोलकर उसे गांव मे बुला लिया तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रविवार की शाम को दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को जेल भेज दिया।
कुल्हाड़ी से अपने पड़ोसी पर जानलेवा हमला करने वाला गया जेल
थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि बामिया अंगरिया ने अपने पडोसी रोया अंगड़िया को हाडिया दारू पीकर गाली गलौज कर रहा था जब रोया अंगरिया ने बामिया अंगरिया को गाली देने मना किया तो बामिया अंगरिया ने कुल्हाड़ी से रोया अगरिया के सिर पर मार दिया जिससे रोया अंगरिया गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज हेतु समुदायिक स्वस्थ करें जगन्नाथपुर लाया गया यहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए चाईबासा रेफर कर दिया
अजमानतीय वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल
थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत अवैध देशी शराब बनाने एवं बेचने के आरोप में आरोपी जोड़ा पिंगुआ उर्फ गुरुवा पिंगुआ को गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय से नॉन बैलेबल वारण्ट निर्गत किया गया था अभियुक्त जोड़ा पिंगुआ उर्फ गुरुवा पिंगुआ गिरफ्तारी के डर से उडीसा भाग गया था। रविवार को वह घर लौट आया था, घर आते ही गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है।



