
Jamshedpur : जमशेदपुर बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव अनिल कुमार तिवारी पर सीतारामडेरा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है. वैसे एफआईआर कराने वाला कोई और नहीं बल्कि बार एसोसिएशन के सदस्य राजेश जायसवाल है. उधर राजेश जायसवाल ने अनिल तिवारी पर जान से मारने की धमकी और गाली गलौज देने का आरोप लगाया है. इस मामले में स्थानीय थाना में एक लिखित शिकायत के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है. फिलहाल जमशेदपुर बार एसोसिएशन में एक बार फिर दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है. आपको याद दिला दें बार एसोसिएशन का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी जमशेदपुर बार एसोसिएशन रणभूमि बन चुका है.



