
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित 1140 मकानों में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गयी है. टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडयरी वाली नागरिक सेवा देने वाली कंपनी जुस्को ने बागबेड़ा में पानी देने वाले बिष्टुपुर स्थित पीएचइडी पंप हाउस में बिजली का कनेक्शन काट दिया है. बताया जाता है कि सरकार की ओर से 60 लाख रुपये बिजली का बिल का भुगतान नहीं किया गया है, जिस कारण जुस्को ने यह कदम उठाया है. इसके बाद से सोमवार की दोपहर से जुस्को की बिजली को काट दी गयी है और पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गया है. बिजली नहीं होने के कारण पानी का उठाव मोटर के जरिये बागबेड़ा की ओर नहीं हो पा रहा है. बिष्टुपुर वोल्टास बिल्डिंग के सामने स्थित पीएचइडी के पंप हाउस में जुस्को द्वारा बिजली की सप्लाइ की जाती है और उसके जरिये ही पानी की आपूर्ति की जाती है. लेकिन अब बिजली काट दी गयी है और करीब 1140 घरों में पानी की सप्लाइ पूरी तरह बंद कर दिया गया है.







