
जमशेदपुर : राष्ट्रवादी विचारधारा के भाजपा नेता स्वर्गीय बीके त्रिवेदी की 18वीं पुण्यतिथि मानगो जवाहर नगर महाकालेश्वर मंदिर स्थित तरुण संघ अखाड़ा परिसर में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन सह सामाजिक दूरी एवं फेस मास्क का प्रयोग करते हुए उपस्थित लोगों द्वारा अपने अश्रुपूरित नेत्रों से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए मनायी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी ने स्वर्गीय बीके त्रिवेदी जी द्वारा सामाजिक धार्मिक एवं राजनीति क्षेत्रों में किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि बीके त्रिवेदी जैसे साहसी एवं निडर व्यक्ति के अवसान से आई रिक्तता को आज भी पूरा नहीं किया जा सका है। हम सब स्व बीके त्रिवेदी के बताए मार्ग पर चलकर उनके आदर्शों को आत्मसात करें। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दशरथ चौबे, उदय प्रताप सिंह, नितिन चंद त्रिवेदी, कमलेश झा, अंबिका पांडे, राजेश गुप्ता, अभिषेक सिंह, विजय श्रीवास्तव, अभिनव सिन्हा, भोला पांडे, विजय चौबे, सुनील झा, डब्लू सिंह, राम कुमार मिश्रा, संजय ओझा, बबलू सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




