• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 8, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur : कोरोना की चिकित्सा व रोकथाम की औषधियों व टीकों पर बड़ी कम्पनियों के पेटेण्ट के कारण ये सबको सुलभ नहीं, इसे खत्म किया जाये : बंदेशंकर सिंह

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : विश्व की अधिकांश जनसंख्या आज कोरोना के संक्रमण के भय से त्रस्त है। इस संक्रमण की चिकित्सा व रोकथाम की औषधियों व टीकों पर बड़ी कम्पनियों के पेटेण्ट के कारण ये सबको सुलभ नहीं हैं। मानव का जीवन का अधिकार, सार्वभौम मौलिक अधिकार है। कुछ कम्पनियों को पेटेण्ट से मुनाफा कमाने हेतु असीमित अधिकार देकर करोड़ों लोगों के जीवन के अधिकार पर आंच आये, ऐसा नहीं होने दिया जा सकता। इन टीकों और दवाओं को सस्ता व सर्व सुलभ कराने के लिए, भारत के लोगों द्वारा इन टीकों व दवाओं को पेटेंट मुक्त कर इनकी टेक्नालॉजी के हस्तांतरण के लिये एक सघन अभियान चलाया जा रहा है। यद्यपि कोविड के इलाज से सम्बंधित कई दवाओं का स्थानीय उत्पादन हो रहा है, लेकिन समस्या की गंभीरता के कारण बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उपलब्ध मात्रा अत्यधिक अपर्याप्त है। इजरायल, अमेरिका, इंग्लैंड आदि जिन 6 देशों की वयस्क जनसंख्या का टीकाकरण हो गया है वहां कोरोना संकट लगभग समाप्त हो गया है। इसलिए भारत सहित विश्व की समग्र वयस्क जनसंख्या (लगभग 600 करोड़) का तत्काल टीकाकरण आवश्यक है। इसके लिए स्वदेशी जागरण मंच ने कोविड के टीकों व औषधियों को पेटेंट मुक्त कर इनकी टेक्नालॉजी इनके उत्पादन में सक्षम सभी दवा उत्पादकों को सुलभ कराने की मांग करते हुए सघन जन जागरण अभियान छेड़ा है। इसके अन्तर्गत देश भर में व देश के बाहर भी टीकों व औषधियों की सर्व सुलभता हेतु “यूनिवर्सल एक्सेस टू वेक्सीन्स एण्ड मेडिसिन्स” अर्थात “युवम” (UAVM) के नाम से यह अभियान चल रहा है। इसमें आनलाइन हस्ताक्षर अभियान सहित वेबिनार, गोष्ठियों, प्रदर्शन, सम्पर्क प्रचार की प्रक्रिया चल रही है। इसी अभियान के तहत वेबिनार में अखिल भारतीय सह संघर्ष वाहिनी प्रमुख बन्देशंकर सिंह ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भारत में भी कम से कम 70% जनसंख्या के टीकाकरण के लिए लगभग 200 करोड़ खुराक की आवश्यकता है। इस बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए इनकी प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण की सुविधा और इनके पेटेंट और व्यापार रहस्य सहित बौद्धिक संपदा अधिकार सम्बन्धी बाधाओं को दूर करने के लिए अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर उपाय करने होंगे। बंदेशंकर सिंह ने कहा कि ‘वैश्विक सर्वसुलभ वैक्सीन एवं दवाइयां अभियान’ के अंतर्गत देश और विदेश के विविध समाजिक, संस्कृतिक व सभी प्रकार के संगठनों, शिक्षण संस्थानों, प्रबुद्ध जनों शिक्षाविदों, न्यायाधीशों और सभी व्यक्तियों से सहयोग लिया जा रहा है। 28 मई 2021 को इस संबंध में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भी कुछ विश्वविद्यालयों भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा आयोजन किया गया था। भारत सरकार ने दक्षिण अफ्रीका के साथ, विगत अक्टूबर में ही इन्हें पेटेण्ट मुक्त करने का विश्व व्यापार संगठन में जो ट्रिप्स समझौते से छूट का प्रस्ताव रखा उसका 120 देशों ने अब तक समर्थन कर दिया है। इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे देशों / कम्पनियों / व्यक्ति समूहों से हम पुरजोर आग्रह करते हैं कि मानवता के हित में, वे अविलंब इसका विरोध बन्द करें। (नीचे भी पढ़ें)

युवम, विश्व व्यापार संगठन, सहित विश्व की सभी सरकारों से दृढ़तापूर्वक आग्रह (नीचे पढ़ें)

  • टीकों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए सभी संभावित निर्माताओं के लिए व्यापार रहस्य सहित टीकों के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण,कच्चे माल की उपलब्धता,व्यापार रहस्य सहित सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
  • रेमेडीसविर, फेविरेसीर, टोसीलुजुमाब और अन्य आवश्यक दवाओं के उत्पादन और मोलनुपीरविर जैसी नई दवाओं का प्रचुरता से उत्पादन सुनिश्चित किया जाए।
  • वैश्विक स्तर पर वैक्सीन और दवाईयों के पर्याप्त उत्पादन के साथ- साथ इनके मूल्यों पर प्रभावी नियंत्रण भी आवश्यक है।
  • इस हेतु WTO, G-7, G-20 और अन्य वैश्विक मंचो के माध्यम से राजनयिक प्रयासों में तेजी लायी जाए
  • डिजिटल हस्ताक्षर अभियान में अभी तक लगभग 5.50 लाख लोग इस याचिका पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।जमशेदपुर विभाग से आज तक 24000 लोगों ने हस्ताक्षर किया है। एसी ही एक दूसरी याचिका पर भी भारत और विश्व के 20 देशों के 1600 से अधिक अति उच्च शिक्षाविदों / प्रबुद्ध नागरिकों ने हस्ताक्षर करते हुए मांग की है। (नीचे भी पढ़ें)

शिक्षाविदों / प्रबुद्ध नागरिकों की मांग (नीचे पढ़ें)

  • विश्व व्यापार संगठन, बौद्धिक संपदा अधिकार के प्रावधानों में छूट दे।
  • वैश्विक दवा निर्माता और वैक्सीन निर्माता कपनियां स्वेच्छा से, मानवता के लिए, अन्य निर्माताओं को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सहित पेटेंट मुक्त अधिकार दें।
  • सरकार पेटेण्ट धारकों से इतर भी अन्य सभी दवा निर्माताओं को वैक्सीन व दवाईयां को बनाने का अधिकार, आवश्यक प्रौद्योगिकी व उत्पादन सामग्री की उपलब्धता के लिए सभी आवश्यक कदम उठायें।उन्हें प्रोत्साहन दे।
  • कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए  एवं वैक्सीन और दवाओं की वैश्विक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, सभी  देशभक्त जनता, संबंधित व्यक्ति और संगठन बढ़-चढ़कर आगे आयें।
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur rural- कास के फूलों की सफेद चादर से सजा बहरागोड़ा, त्योहारों के आगमन का संकेत
खबर

jamshedpur rural- कास के फूलों की सफेद चादर से सजा बहरागोड़ा, त्योहारों के आगमन का संकेत

October 8, 2026
jamshedpur rural- चाकुलिया नया बाजार में बन रहा है प्रेम मंदिर थीम पर भव्य पूजा पंडाल, तैयारियां जोरों पर
खबर

jamshedpur rural- चाकुलिया नया बाजार में बन रहा है प्रेम मंदिर थीम पर भव्य पूजा पंडाल, तैयारियां जोरों पर

October 8, 2026
jamshedpur tribute-वियतनाम सड़क हादसे में दिवंगत हुए विनय कुमार को भारतीय तरुण संघ ने कदमा में दी श्रद्धांजलि
खबर

jamshedpur tribute-वियतनाम सड़क हादसे में दिवंगत हुए विनय कुमार को भारतीय तरुण संघ ने कदमा में दी श्रद्धांजलि

October 8, 2026
Next Post
jamshedpur-accident-जादूगोड़ा रंकिणी मंदिर में पूजा करने जा रही थी युवकों की टोली, रैश ड्राइविंग में अनियंत्रित होकर बाइक दीवार से टकराई, परसुडीह के युवक की मौत, एक युवक घायल

jamshedpur-accident-जादूगोड़ा रंकिणी मंदिर में पूजा करने जा रही थी युवकों की टोली, रैश ड्राइविंग में अनियंत्रित होकर बाइक दीवार से टकराई, परसुडीह के युवक की मौत, एक युवक घायल

jamshedpur-crime-सोनारी में गाड़ी खड़ी करने को लेकर महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला

jamshedpur-crime-सोनारी में गाड़ी खड़ी करने को लेकर महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला

Jamshedpur : सिंहभूम जिला साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन की बैठक में कोरोना काल में ऑनलाइन काव्य मंजरी, कथा गोष्ठी, बहुभाषी कवि सम्मेलन के आयोजन का निर्णय, स्व नर्मदेश्वर पांडेय की स्मृति में होगा तुलसी प्रभा के विशेषांक का प्रकाशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Nana Patekar dies – सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 1978 में शुरू किया था फिल्मी सफर

Horoscope Know Your Day Thursday 8th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 8 अक्टूबर 2026

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल के पार्किंग में बिना लॉक खड़े आठ दोपहिया वाहनों को सुरक्षाकर्मियों ने किया जब्त, चेतावनी देकर छोड़ा

Singhbhum chamber: झारखंड के मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन के निधन पर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जताया शोक एवं संवेदना व्यक्त की

jamshedpur bjp : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का जन्मदिन, बुजुर्गों का आशीर्वाद और जरूरतमंदों की सेवा बना आदित्य साहू के जन्मदिन का उपहार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Nana Patekar dies – सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 1978 में शुरू किया था फिल्मी सफर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल के पार्किंग में बिना लॉक खड़े आठ दोपहिया वाहनों को सुरक्षाकर्मियों ने किया जब्त, चेतावनी देकर छोड़ा

Singhbhum chamber: झारखंड के मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन के निधन पर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जताया शोक एवं संवेदना व्यक्त की

jamshedpur bjp : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का जन्मदिन, बुजुर्गों का आशीर्वाद और जरूरतमंदों की सेवा बना आदित्य साहू के जन्मदिन का उपहार

jamshedpur bjp bistupur : बिष्टुपुर भाजपा मंडल की बैठक में मंथन, संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की सफलता पर हुई गंभीर चर्चा

jamshedpur bonus : बिष्टुपुर जी टाउन क्लब के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 16 फीसदी बोनस, हुआ समझौता

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News