जमशेदपुर: जमशेदपुर के टुइलाडुंगरी में आम आदमी पार्टी महानगर टीम ने जन जागरण संपर्क रैली निकाली. रैली का नेतृत्व जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने किया. यह रैली टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा से निकल कर स्थानीय लोगों को पार्टी के सिद्धांत व नीति के बारे में बताया. साथ ही स्थानीय लोगों की समस्याओं से रुबरु हुए और समाधान करने का आश्वासन दिया.पार्टी के सदस्यों ने कहा कि यह पार्टी गरीबों, शोषितों व वंचितों की है, आप के दुख सुख मे हमेशा साथ खड़ी रहेगी. रैली के दौरान लोगों का अपार समर्थन मिला, साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में सहयोग का वादा किया.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, विधानसभा उपाध्यक्ष शंभूनाथ चौबे,महानगर सह सचिव देवेंद्र नाथ बनर्जी, महानगर सह सचिव संजीव शर्मा, विधानसभा सचिव नवीन कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष तारिक खान, विधानसभा सह सचिव राहुल ठाकुर, महिला नेत्री संगीता चौबे, राहुल कुमार, दीपक कुमार, मनीष सिंह, पृथ्वी राज वर्मा, और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.











