जमशेदपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी ) द्वारा स्थानीय चैम्बर ऑफ कॉमर्स स्थित सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह सह महानगर इकाई पुनर्गठन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शिक्षा, नेतृत्व और राष्ट्रीय चेतना को समर्पित एक प्रेरक वातावरण सृजित हुआ. कार्यक्रम में जमशेदपुर के प्रमुख विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया गया. साथ ही जमशेदपुर महानगर इकाई का पुनर्गठन किया गया, जिसमें नए युवाओं को संगठन की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं.(नीचे भी पढ़े)
जो इस प्रकार है.डॉ आलोक चौबे महानगर अध्यक्ष, डॉ मनोज साव- महानगर उपाध्यक्ष, डॉ भूषण सिंह- महानगर उपाध्यक्ष, डॉ अर्चना सिन्हा- महानगर उपाध्यक्ष, डॉ जीतेंद्र प्रधान- महानगर उपाध्यक्ष, डॉ संचिता भुई सेन- महानगर उपाध्यक्ष, डॉ स्वीकृति रॉनित- महानगर उपाध्यक्ष, कुमारी प्रियंका- महानगर उपाध्यक्ष, डॉ दीपांजय श्रीवास्तव- महानगर उपाध्यक्ष,अभिषेक कुमार- महानगर मंत्री, सुश्री तमन्ना सिंह- महानगर सह मंत्री,राकेश महतो- महानगर सह मंत्री,आयुष झा- महानगर सह मंत्री,प्रियांशु राज- कार्यालय मंत्री,सागर कुमार- सह कार्यालय मंत्री, दीपक ठाकुर- एसएफडी संयोजक, बबीता सरदार- एसएफडी सह संयोजक,आदित्य श्रीवास्तव- एसएफएस संयोजक,रेहा बंकिरा- एसएफएस सह संयोजक,कृष्णा महतो- खेलो भारत संयोजक, विजय झा -खेलो भारत सह संयोजक, अमृत सिंह-आईएनडी जिनियस संयोजक, अनुराग सिंह- आईएनडी जिनियस सह संयोजक, राज नंदिनी- आईएनडी जिनियस सह संयोजक, शिरीष- थिंक इंडिया संयोजक, शुभम सिंह- थिंक इंडिया सह संयोजक, विवेकानंद-एमई डिवीजन संयोजक, रचित भारद्वाज-आरकेएम संयोजक, कुमारी रानी-आरकेएम सह संयोजक, अरुण चंद्र-सोशल मीडिया संयोजक, कृष्णा कुमार- सोशल मीडिया सह संयोजक, सुश्री रिया गुप्ता- महानगर छात्रा प्रमुख,सुश्री प्रज्ञा कुमारी-महानगर छात्रा सह प्रमुख,सुश्री रुचिका सिंह- महानगर छात्रा सह प्रमुख,सुश्री हेमा कर्क- महानगर कार्यकारिणी सदस्य, किशन विश्वकर्मा- महानगर कार्यकारिणी सदस्य, सन्नी घोष- महानगर कार्यकारिणी सदस्य, सुश्री पारसी हेम्ब्रम- महानगर कार्यकारिणी सदस्य, सुश्री दीया बेहरा- महानगर कार्यकारिणी सदस्य, सुश्री किरण बालमुचू-महानगर कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसेनजित तिवारी ने कहा: एबीवीपी छात्रहित के साथ-साथ राष्ट्रहित में भी कार्य करता है. यह संगठन युवाओं को केवल नेतृत्व नहीं देता, बल्कि उन्हें एक जागरूक नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करता है. अनेक गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा. एबीवीपी केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त विचारधारा है. हमारे युवा ही देश का भविष्य हैं और उनका मार्गदर्शन, सम्मान, और सशक्तिकरण ही हमारी प्राथमिकता है. इस प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि जो विद्यार्थी शिक्षा, नेतृत्व, और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं, उन्हें समाज की ओर से पहचान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए. पुनर्गठन की प्रक्रिया में हम नए विचार, नई ऊर्जा, और समर्पित नेतृत्व को सामने लाते हैं जो संगठन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।मैं सभी प्रतिभावान छात्रों को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वे अपने जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोच्च रखते हुए नई ऊँचाइयों तक पहुँचें. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ पुष्कर बाला,डॉ विनय सिंह, योगेश्वर यादव, अमन ठाकुर, कार्तिक झा सहित अन्य कार्यकर्ता, अभिभावक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.



