जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के सोनारी जनता बस्ती के रहने वाले युवकों की बाइक शनिवार की दोपहर डिवाइडर से टकरा गई. इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए हैं. इसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. बाइक पर जनता बस्ती के रहने वाले सुजल, रवि और करन घायल हुए हैं. इसमें सुजल और रवि की हालत गंभीर बताई जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताते हैं कि यह तीनों युवक डंपिंग का काम करते हैं. यह लोग काम के सिलसिले में डोबो गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे. तभी यह हादसा हुआ.




