जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के टीएमएच गोलचक्कर के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए पुलिस के सहयोग से टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी है. घायल युवक की पहचान जुगसलाई के पीबी रोड मस्जिद गली के रहने वाले मो हूषाम अख्तर के रूप से हुई है. उसके पास से प्राप्त आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

प्राप्त जानकारी अनुसार युवक अपनी बाइक से टीएमएच गोलचक्कर पार कर रहा था तभी वह टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड गाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी. जहां पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल घायल की स्थिति नाजुक बनी है.







