
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको में एक टैंकर ने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी. घटना बीती रात की है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर के अगला बायां हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया. इधर घटना के बाद डंपर चालक डंपर को लेकर मौके से फरार हो गया जबकि छतिग्रस्त टैंकर घटनास्थल पर ही पड़ा है. हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है. मिली जानकारी के अनुसार देर रात टैंकर चालक डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में था. ओवरटेक करने के दौरान ही टैंकर चालक ने नियंत्रण खो दिया और डंपर से जा टकराया.



