जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के आकाश दीप प्लाजा से पहले सोमवार दर्दनाक सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का इलाज चल रहा है. प्राप्त जानकारी अनुसार महिला सड़क किनारे चल रही थी, तभी पीछे से आ रही ट्रेलर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)

स्थानीय लोगों के शोर से ट्रेलर जेएच05डीडब्ल्यू3406 का चालक गाड़ी रोक कर मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ट्रेलर को जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.







