चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जोड़ाम गांव से सटे पहाड़ी पर स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम परिसर में भव्य शिव मंदिर का मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस मंदिर का निर्माण पुरी के कारीगरों द्वारा विगत एक वर्ष से किया जा रहा था. सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुबह कलश यात्रा निकाली गई. (नीचे भी पढ़े)

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं माथे पर कलश लेकर गांव का परिभ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची और कलश स्थापना के पश्चात प्राण प्रतिष्ठा की पूजा की गई. आश्रम के आनंद ब्रम्हचारी ने बताया कि सुबह 7:30 बजे कलश यात्रा निकाली गई. (नीचे भी पढ़े)

प्रातः 10 बजे वेदी पूजन एवं रूद्राभिषेक सह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित हुआ. पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर प्रणव बेरा, सुधीर महतो, सुभाष चन्द्र महतो, भागवत सोरेन, ठाकुर दास दियासी, धीरेन्द्र नाथ बेरा, विश्वनाथ चौधरी, लक्ष्मी नारायण दास समेत अन्य उपस्थित थे.







