
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत चौधरी बिल्डिंग के पास एक नशेड़ी की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. इधर नशेड़ी ने भी अपने पास रखा ब्लेड निकला और एक व्यक्ति पर ब्लेड से वार कर दिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना साकची पुलिस को दी. साकची पुलिस मौके पर पहुंची और नशेड़ी को पकड़कर पहले एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया फिर उसे थाने ले गई. नशेड़ी के पास से डेंड्राइट भी बरामद किया गया है. उसका नाम अभिषेक बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक गत्ता चुनने का काम करता है. वह चौधरी बिल्डिंग के पास गत्ता चुन रहा था. उसी बीच वहां किसी दुकानदार से किसी बात को लेकर उसकी बहस हुई. इसी बीच अभिषेक ने अपने पास रखा ब्लेड निकला और उसके ऊपर वार कर दिया.




