जमशेदपुर : जमशेदपुर के पश्चिम ओडिशा आदिवासी गंडा समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता से मिलकर उनकी जीत पर बधाई दी. उनको शुभकामनाएं दी गयी. इस पूरी टीम का नेतृत्व सूरज हरपाल ने किया. इस दौरान कदमा के लोगों ने बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता के प्रति आभार जताया और कहा कि वे लोग सफल नेतृत्वकर्ता है, जिस कारण जनता ने उनको चुना है. (नीचे भी पढ़ें)

इस स्वागत समारोह में मुख्य रुप से सूरज हरपाल, अवतार सुना, पप्पू सागर, शंकर सागर, आलोक नाग, बीरू महानंद, भक्त बाग, शरत सुना, ललित टांडी, मोहन सुना, मिश्र बाग, बिमल बेसरा, रमेश बाग, शंकर राजहंस, राम प्रसाद सुना, अमीर छतरियां, उत्तम कुमार जबकि महिला समूह से मुनि हरपाल, गीता सागर, बरसा महानंद, रेखा नाग, ललिता सुना, पिंकी बारीक, सुभद्रा सुना, संजू नाग और संजुक्ता बेसरा शामिल है.




