जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान के पास युवक पर हथियार से जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मंगलवार शाम की है, जहां घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. वहां उसका इलाज चल रहा है. घायल युवक का नाम इजहार हुसैन उर्फ पकौड़ी हो, जो हयातनगर रोड नंबर 5 का रहने वाला है. उसे साजन मिश्रा, इरशाद, वसीम, तौसीफ उर्फ चिकना बच्चा के साथ 10-12 युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर हथियार से मारकर घायल कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
घायल युवक ने बताया कि सभी आरोपी डिमना बस्ती के रहने वाले है. वहीं उनकी पुरानी दुश्मनी विक्की सिंह से है. इजहार विक्की सिंह का दोस्त है इसलिए उस पर हथियार से जानलेवा हमला किया गया. घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इजहार का इलाज चल रहा है और घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.



