जमशेदपुर : आदिवासी सेंगेल अभियान के तत्वाधान में आगामी 30 जून को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विश्व सरना धर्म कोड जनसभा का आयोजन किया जायेगा. आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखान मुर्मू ने इसकी जानकारी एक वार्ता के दौरान शनिवार को दी. उन्होने कहा कि आदिवासियों की पहचान प्रकृति से है, बाकी किसी भी धर्म या जाति से ये अलग है, इनकी पहचान सरना धर्म है और इसलिए लगातार सरना धर्म कोड को लागू किये जाने की मांग को लेकर इनका आंदोलन जारी है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होने कहा कि विगत 15 जून को इसी मांग के आलोक मे भारत बंद भी बुलाया गया था और पांच राज्यों के 50 स्थानों में सड़क व रेल को रोका गया था. अब आगामी चुनाव से पहले सरना धर्म कोड को लागू किये जाने की मांग वे करते हैं, और इसी को लेकर कोलकाता मे जनसभा का आयोजन होगा.



