
जमशेदपुर: सरकार द्वारा नई पेंशन योजना के विरोध में बुधवार को दो दिनों तक बैच लगाकर काम करेंगे. इसमें साल 2004 के बाद से पुलिस विभाग में आए पुलिस कर्मी शामिल होंगे. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सेक्रेटरी छोटेलाल महतो ने बताया कि नई पेंशन योजना के तहत साल 2004 के बाद बहाल हुए कर्मियों को पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा.(नीचे भी पढ़े)

नई सरकार आने से पहले उन्हें वादा किया गया था कि कर्मियों के लिए पेंशन योजना फिर से शुरू की जायेगी पर कुछ नही हुआ. अब इसको लेकर पुलिसकर्मी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे है. सभी कर्मी 2 दिनों कर बैच लगाकर काम करेंगे.






