जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जिला मुख्यलाय में बुधवार को आजूस पार्टी द्वारा राज्य सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. आजसू पार्टी द्वारा उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया. पूर्वी सिंहभूम समेत पूरे राज्य की जनता की सुरक्षा, शिक्षा एवं विकास को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में बताया गया कि शहर में अपराध चरम पर है. प्रतिदिन हत्या, रंगदारी, लूट डकैटी जैसी घटनाएं हो रही हैं, वहीं पुलिस हेलमेट जांच, सीट बेल्ट जांच, कागज जांच में व्यस्त है. पूर्वी सिंहभूम जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम की स्थिति दयनीय है. सरकार द्वारा करोड़ो रुपए खर्च करने के बावजूद भी लोगों का समुचित इलाज नहीं हो पाता हैं. (नीचे भी पढ़ें)
अस्पताल में साफ सफाई नहीं होती. मरीज के परिजनों से बाहर से दवा लाने को कहा जाता है. पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 11 प्रखण्डों में एंटी रेबीज और स्नेक वैनम इंजेक्शन की व्यवस्था, निजी स्कूलों की मनमाने ढ़ंग से काम करने, सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को किताब और साईकिल की समय पर व्यवस्था, आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों की निशुल्क शिक्षा, बालू घाटों पर माफिया द्वारा अवैध बालू के कारोबार, वृहद जलापूर्ति योजना में देरी, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और कई अन्य मामलों को लेकर राज्यपाल से उचित कार्रवाई करने की बात आजसू पार्टी ने कहीं. इस मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि अगर सरकार इन समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो आगे भी आजसू पार्टी के द्वारा आंदोलन किया जाएगा. धरना प्रर्दशन में कन्हैया सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.




