
जमशेदपुर : गुरुवार को कैरेज कलोनी बर्मामाइंस स्थित आजसू कार्यालय में कन्हैया सिंह के जिला अध्यक्ष बनने पर मण्डल अध्यक्ष मनोज मुखी के नेतृत्व में स्वागत किया गया. स्वागत समारोह में कन्हैया सिंह ने कहा कि राजनीति में एक अवसर चाहिए होता है और जब आपको राजनीति में अवसर मिलता है तो उस अवसर का लाभ आम जनमानस को मिले यही राजनैतिक सीख आजसू पार्टी से मिलती है. आप सभी के सहयोग और जनता के प्यार से पुनः पार्टी ने मुझे अवसर दिया है और इस अवसर को मैंने सेवा के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया है और इसके लिये आप सभी का सहयोग आवश्यक है. इस दौरान पिंटू जयसवाल ने पार्टी की सदस्यता ली व अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया. स्वागत समारोह में कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, कर्ण सिंह, मुकेश सिंह, हरीश राय, राजू पिल्ले, अशोक शुक्ला, विजय चौधरी, श्रीकांत करुआ, अंकित पांडेय, नितेश कुमार, बंटी शर्मा, राजेश प्रमाणिक, पिंटू जयसवाल, रमेश ठाकुर, सन्तोष यादव, दुलारु राम साहू, मंजित सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.













