
जमशेदपुर : झारखंड की पार्टी आजसू के जमशेदपुर जिला कमेटी को भंग कर दिया गया है. गुरुवार को जमशेदपुर के साकची स्थित एक सभागार में आयोजित जिला सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई और लोगों से नामांकन मांगे गये. जिला सम्मेलन में आजसू के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस मौजूद थे जबकि प्रभारी रविशंकर मौर्य भी मौजदू थे. यहां अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष के पद के लिए दावेदारी मांगी गयी, जिसके बाद अध्यक्ष पद के 4 दावेदार क्रमशः कन्हैया सिंह, स्वप्न सिंहदेव, श्याम कृष्ण महतो, फणिभूषण महतो ने अपनी दावेदारी पेश की जबकि सचिव के रूप में धनेश कर्मकार, सचिन प्रसाद, संजय सिंह, कृतिवास मण्डल, शकील अहमद सिद्दिकी, सत्यनाथ भूमिज ने अपना दावा पेश किया. उपाध्यक्ष पद के लिये मनोज गुप्ता ने दावेदारी पेश की. कन्हैया सिंह ने केंद्रीय उपाध्यक्ष स्वप्नसिंह देव के जिला अध्यक्ष के प्रस्ताव पर समर्थन में नाम वापस लिया. (नीचे देखे पूरी खबर)
कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि रामचन्द्र सहिस के साथ विशिष्ट और सम्मानीत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण कार्यकारी अध्यक्ष श्याम कृष्ण महतो ने किया जबकि संचालन संजय सिंह, अमूल महतो और अप्पू तिवारी ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया और वार्षिक प्रतिवेदन पढ़कर सभी कार्यकर्ताओं के बीच रखा. जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहिस ने कहा कि वे संगठन का विस्तार संघर्ष करने और जनमुद्दों को लेकर जनआंदोलन से पार्टी की मजबूती और वर्तमान समय मे राज्य के राजनीति पर विशेष जोर देना है. खासकर राज्य के मुख्यमंत्री ने जिस तरह चुनाव के वक्त जिस तरह से धोखा दिया है जिन विषयो के साथ जनता को छला है उन्हें उन्ही विषयो के साथ उनके द्वारा किये गए वायदे को याद दिलाना होगा और इसके लिए इस बहरी सरकार को जोरदार आंदोलन करना होगा और इस कार्य को कोई और नही बल्कि इस राज्य के बेहतर कल्पना करने वाले आजसू पार्टी कर सकती है. दूसरे लोग नही कर सकती है. अभी अभी सत्ता में बैठे लोगों का अधिवेशन होने वाला है, लेकिन बड़े बड़े होंडिंग में प्रचार प्रसार हो रहा है लेकिन दिखाई सिर्फ दो ही दिखते है पिता और पुत्र. बस इन्ही लोगो के बलिदान और त्याग से राज्य का निर्माण हुआ है. इसका भी चिंतन करना होगा और यह बताना चाहते है कि लोग भगवान बिरसा मुण्डा को भूल गए, लोग निर्मल दा के शहादत को भूल गए है, जिनके शहादत से ही इस राज्य का निर्माण हुआ है. (नीचे देखे पूरी खबर)

सम्बोधन में रविशंकर मौर्या ने कहा कि राज्य के शिक्षा मंत्री कोरोना काल मे किसी भी बच्चे का फीस नही लगेगा उनका फीस माफ सरकार कराएगी लेकिन दुर्भाग्य इस बात की है कि उसी राज्य के शिक्षा मंत्री अपने नतिनी के फीस भरने स्वयं भरने जाते है और इस राज्य में कोई सुध लेनेवाला है. बुधेश्वर मुर्मू ने कहा कि पंचायत चुनाव नही कराना हेमन्त सरकार की अबतक की सबसे बड़ी नाकामी है क्योकि जो ज्वलन्त विषय है वो गांव से निकलती है और जब गांव की समस्या को लेकर पंचायत प्रतिनिधी ही नही रहेगा और जब पंचायत प्रतिनिधि उन ज्वलन्त विषयो को लेकर गम्भीर नही होगा तो राज्य के विकास सम्भव नही होगा. चन्द्रगुप्त सिंह ने कहा कि पार्टी में संयम और समय को रखना होगा तभी संगठन के मौलिक विचार को आत्मसात करने का वक्त है साथ ही अनुशासन को बनाये रखना ही आगामी चुनाव में सत्ता के शिखर पर बैठाने का कार्य करेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस, स्वप्न सिंहदेव, सागेन हांसदा, बुधेश्वर मुर्मू, चन्द्रगुप्त सिंह, दीपक अग्रवाल, बुल्लू रानी सिंह सरदार, प्रो श्याम कृष्ण मुर्मू, रविशंकर मौर्य, फणीभूषण महतो, नंदू पटेल, अशोक पांडेय, राजेन्द्र सिंह, राजू कर्मकार, धनेश कर्मकार, जुम्मन खान, संजय मालाकार, श्याम कृष्ण महतो, सुखलाल हेम्ब्रम, संजय सिंह, अशोक मण्डल, प्रकाश विश्वकर्मा, अमोल कुमार महतो, अप्पू तिवारी, कुंदन सिंह, कमलेश दुबे, विमल मौर्या, सन्तोष सिंह, प्रमोद सिंह, हेमन्त पाठक, कृतिवास मण्डल, माणिक मल्लिक, सचिन प्रसाद, समरेश सिंह, क्रांति सिंह, राजेश चौधरी, उमाशंकर सिंह, सोमू भौमिक के आलावे जिला के सभी प्रखंड के अध्यक्ष सचिव, नगर के सभी अध्यक्ष और सचिव समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे.




