
जमशेदपुर : गुरुवार को आजसू कार्यालय जुगसलाई में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई. इससे पूर्व अमर शहीद बाबा तिलका मांझी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. इसके बाद सदस्यता कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जुगसलाई के पूर्व विधायक सह आजसू प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस ने सदस्यता प्रभारी पूर्व विधायक अनन्त राम टुडू के हाथों सर्व प्रथम सदस्यता ली और इस जिले का प्रथम आजसू कार्यकर्ता बनने का गौरव प्राप्त किया. उनके बाद जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, चन्द्रगुप्त सिंह, बुल्लू रानी सिंह सरदार, अप्पू तिवारी, हेमन्त पाठक समेत अन्य ने सदस्यता लेकर पार्टी के प्रति अपनी आस्था जताते हुए पार्टी की मजबूती पर जोर दे सदस्यता अभियान को आगे बढाने का कार्य करने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर पार्टी के प्रधान महासचिव श्री सहिस ने कहा कि सुदेश कुमार की दूरदर्शी सोच का आदर करते हुए समर्पित कार्यकर्ताओ को एकजुट करने की दिशा में एक अच्छी पहल है जो गांव के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी के विचार को पहुंचाने में मदद मिलेगी. पार्टी के हर कार्य के लिए कोष संग्रह करते हुए कोष को मजबूत करना है. चन्द्रगुप्त सिंह ने कहा कि पार्टी के नीति सिधान्तो को सही पटल पर लेकर जाने का अच्छा मौका है और इसे निरन्तर आगे बढाते हुए युवाओं और महिलाओं के बीच अपने को राजनीति में निखारने का बढ़िया मौका है. इस दौरान बुल्लू रानी सिंह सरदार, अनन्त राम टुडू व कन्हैया सिंह ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम में आजसू उद्योग प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक दीपक अग्रवाल के बनने पर पार्टी के रामचन्द सहिस ने बुके देकर स्वागत किया. बैठक में रवि शंकर मौर्या, कमलेश दुबे, संजय सिंह, अम्मानुलाह खान, माणिक मल्लिक, अरूप मल्लिक, अप्पू तिवारी, हेमन्त पाठक, शैलेश कुमार, फणीभूषन महतो, संजय करुआ, मनोज कुमार, राहुल सिंह प्रमोद सिंह, चन्द्रेशबर पांडेय, शमीम खान, राजू, शिबू ओझा, सविनय सिंह, निताई महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



