जमशेदपुर : जुगसलाई एमई स्कूल रोड निवासी सुशील अग्रवाल के आवासीय परिसर में रविवार को दो दिवसीय अखंड रामचरित मानस पाठ आयोजित हुआ. इसमें श्री श्री मानस सत्संग समिति, जमशेदपुर के मानस अनुरागियों ने मुरारीलाल अग्रवाल के नेतृत्व में श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ पूरा किया. रविवार शाम को भंडारे के आयोजन के साथ अखंड मानस पाठ का अनुष्ठान संपन्न हुआ. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि शनिवार को पुरोहित संजीव पांडेय ने शनिवार को विधिवत् पूजा अर्चना संपन्न कराई. आदर्श अग्रवाल एवं उनकी पत्नी निकिता अग्रवाल ने विधिवत पूजा संपन्न की, जिसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे विधिवत् अखंड मानस पाठ आरंभ हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
पूजा में सुशील अग्रवाल-मीना अग्रवाल, सुनील अग्रवाल – मिंटू अग्रवाल, रमेश अग्रवाल-कान्ता देवी, राकेश अग्रवाल, चिंटू अग्रवाल आदि परिवार के सभी सदस्यों ने पूजा-अर्चना में शिरकत की. इसके बाद श्री श्री मानस सत्संग समिति के सदस्यों ने श्रीराम चरित मानस का विधिवत् पाठ आरंभ किया. इसके बाद सदस्यों ने विगत दो दिनों में अखंड श्रीरामचरित मानस का पाठ पूरा किया. (नीचे भी पढ़ें)
मानस पाठ करने वालों में श्री श्री मानस सत्संग समिति के मुरारीलाल अग्रवाल के साथ संतोष सिंह, मनोज सिंह, बबलू पांडेय, आशा तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, लक्ष्मी देवी, लक्ष्मी तिवारी, योगेश पांडेय आदि सहित समिति के अनेक सदस्य शामिल रहे, जिन्होंने मानस का विधिवत् पाठ किया. (नीचे भी पढ़ें)
रविवार शाम 7 बजे के करीब संपूर्ण रामचरित मानस का पाठ पूरा होने के पश्चात पुरोहित संजीव पांडेय ने यज्ञानुष्ठान की पूर्णाहुति एवं हवन के साथ यज्ञानुष्ठान संपन्न कराया. इसके बाद अग्रवाल परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें शहर के अनेक गणमान्य लोगों के साथ ही अन्य सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. प्रसाद ग्रहण करने वालों में राजेश चौहान, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजू बरवालिया, पत्रकार ब्रजेश सिंह आदि सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.



