जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर हिन्दी फ़िल्म जगत द्वारा शुक्रवार को प्रदर्शित हुए सिनेमा आदिपुरुष में दिखाए जा रहें दृश्यों एवं वार्तालाप को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए इस मूवी का कड़ा विरोध किया है. इस मूवी में प्रदर्शित बहुत सारे दृश्य एवं वार्तालाप की शैली महर्षि बाल्मीकि एवं कवि तुलसीदास द्वारा रचित सनातन धर्म के सबसे पवित्र रामायण ग्रंथ के साथ किसी भी प्रकार से मेल नहीं खाती है. (नीचे भी पढ़ें)
समरेश सिंह कहा कि केंद्रीय फ़िल्म सेंसर बोर्ड इस फ़िल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगाये एवं आगे से किसी भी धार्मिक एवं पौराणिक पात्रों के साथ कोई छेड़छाड़ ना हो. इसके लिए फ़िल्म सेंसर बोर्ड के अंतर्गत एक धार्मिक कमेटी का गठन हो जो किसी भी धार्मिक या ऐतिहासिक फ़िल्म के प्रदर्शन से पहले इन विषयो पर उचित फैसला लें सके, ताकि भविष्य मे सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ बंद हो.



