जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से रविवार को सीजीपीसी कार्यालय में आयोजित मेगा स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर में जमशेदपुर की संगत ने खुले मन से अवसर का लाभ उठाया. शिविर में कुल 106 लोगों की नेत्र जांच, 78 रक्त जांच हुई जबकि 117 लोगों ने रक्तदान किया. इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय एवं कोल्हान के पूर्व आयुक्त विजय सिंह ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया. (नीचे भी पढ़ें)

सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सर्वप्रथम रक्तदान कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया, जिसके बाद अन्य सदस्यों ने भी रक्तदान किया. मेगा शिविर में उमड़ी भीड़ में 106 लोगों ने अपने नेत्रों की जांच कराई जबकि 78 लोगों ने रक्त जांच कराई, शिविर में कुल 117 यूनिट रक्त एकत्र किया गया. रक्तदान करनेवालों को सम्मानित भी किया गया.(नीचे भी पढ़ें)

मेगा हेल्थ कैंप को सफल बनाने में प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह-गुरचरण सिंह बिल्ला, अकाली दल के सुखदेव सिंह, रविंदर सिंह, रविंदरपाल सिंह, अमृतपाल सिंह, हरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, मुख्य सलाहकार सुजीत सिंह खुशीपुर, परविंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई.




