जमशेदपुर : बिष्टुपुर रामदास भट्ठा कम्युनिटी सेंटर में रविवार को दो दिवसीय अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग मैच आरंभ हुए. स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के आह्वान पर इस लीग का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है. पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय लीग मैच का मुख्य अतिथि, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के एरिया मैनेजर बिरधान मरांडी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

आज खेले गए मुकाबलों में मानगो शंकोसाई की टीम ने डीबीएमएस डे बोर्डिंग की टीम को 2/0 से, केपीएस मानगो की टीम ने भगत सिंह क्लब को 2/1 से, केपीएस गम्हरिय की टीम ने जादूगोड़ा की टीम को 2/0 से, टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने सोनारी स्पोर्टिंग क्लब की टीम को 2/0 से, शंकोसाई बी ने सोनारी की टीम को 2/0 से, भगत सिंह क्लब की टीम ने डीबीएमएस स्कूल को 2/0 से, केपीएस मानगो की टीम ने डीबीएमएस हाई स्कूल की टीम को 2/0 से, मानगो शंकोसाई की बी टीम ने टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम को 2/0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया. प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच कल खेले जाएंगे. इस अवसर पर भास्कर राव, सुनील तिवारी, सुनील राय, अरशद अली, अमरीक सिंह, धनरंजन शर्मा, दीपक कुमार, राकेश महतो आदि मौजूद रहे. मैच का संचालन हरे राम, तरुण पटनायक, सत्यम बाघ, जे अरुण मूर्ति, रवि सिंह के द्वारा किया गया. कल संध्या 6 बजे फाइनल मैच खेले जाएंगे.





