चाकुलिया : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की एक महत्वपूर्ण बैठक चाकुलिया के लखीमपुरा में राज्य परिषद् सदस्य एवं बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता मनोरंजन महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में प्रखंड स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में संगठन को सशक्त एवं विस्तार देने के उद्देश्य से प्रखंड समिति के शीघ्र गठन पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंडों में जल्द ही व्यापक बैठक आयोजित कर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा. बैठक के दौरान नेताओं ने चाकुलिया क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जनांदोलन छेड़ने की रणनीति बनाई. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर “सड़क से लेकर सदन तक” संघर्ष किया जाएगा और आम जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन को सुदृढ़ किया जाएगा तथा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा. बैठक में उपस्थित कई कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता भी ग्रहण की. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने संगठन विस्तार हेतु जिम्मेदारियां सौंपते हुए बताया कि मनोरंजन महतो को बहरागोड़ा, धालभूमगढ़ एवं चाकुलिया प्रखंड के विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं पोटका विधानसभा के राज्य परिषद् सदस्य वीर सिंह देवगम को पोटका, डुमरिया एवं जमशेदपुर प्रखंड की 22 पंचायतों में संगठन विस्तार का दायित्व सौंपा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसी प्रकार घाटशिला विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य गणेश नायर को घाटशिला, गुड़ाबांधा एवं मुसाबनी प्रखंडों में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है. बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, वीर सिंह देवगम, गणेश नायर, होल्डर मुर्मू, दिनेश कुमार सिंह, दिनेश कालिंदी, जितेंद्रनाथ ग्वाला, विपुल विकास महतो, संजय कालिंदी, अनिल कुमार पातर, अनीता मुर्मू, बलही सोरेन, मीनू मुर्मू, कन्हाई मंडी, तापस कुमार डे, सुनील राणा, चिंटू सिंह, अमल गोप, उत्तम पातर, सुभाष चंद्र महतो, पिंकु सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.





