जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी नामोटोला निवासी विनोद कुमार सिंह की शनि उर्फ श्रेष्ठ और उसके साथियों ने पोल में रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी. सभी उस पर बार-बार यही दबाव बना रहे थे कि जो केस पूर्व में दर्ज करवाया गया है उसे उठा लो. समझौता कर लो. समझौता करने का दबाव बनाते रहे. घटना की लिखित शिकायत परसुडीह थाना में की गयी है. पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम को पांच बजे वह घर से निकलकर जा रहा था. शनि और उसके साथियों ने उसे घेर लिया. मारपीट करने लगे. मोहित, निकेश सिंह और अन्य ने हरवे- हथियार और राड से उस पर हमला किया. देवजी सिंह और छोटू ने उसे पोल में बांध दिया. इसके बाद पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



