
जमशेदपुरः 16 दिसंबर को भाजपा नेता सुबोध झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त सूरज कुमार से मिला और ज्ञापन सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में बागबेड़ा कॉलोनी और आस पास के इलाके में पानी की समस्याओं के बारे में अवगत कराया. साथ ही समय समय पर कालोनी में गंदे पानी के आपूर्ति के बारे में भी बताया. मामले को संज्ञान में लेते हुए डीसी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बागबेड़ा के लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा. इसके बाद एडीएम व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया. डीसी के आदेश के बाद एडीएम ने कहा कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई मामले में समाधान किया जा रहा है. इस संबंध में जमशेदपुर व आदित्यपुर डिवीजन के कार्यपालक अभियंता को अविलंब फिल्टर प्लांट की साफ- सफाई करने का निर्देश दिया.(नीचे भी पढ़े)
एडीएम ने कहा कि फिल्टर प्लांट की साफ- सफाई के लिए एक दिन का समय चाहिए, जिस दिन प्लांट की साफ- सफाई होगी, उस दिन पानी की सप्लाई बंद रहेगा इसकी सूचना कॉलोनिवासियों को मिलनी चाहिए.ताकि किसी तरह की दिक्कत नहीं हो. चूना व ब्लीचिंग पाउडर से फिल्टर प्लांट व जल संग्रह केंद्र की साफ- सफाई हो. .(नीचे भी पढ़े)
गंदे पानी की सप्लाई को लैंब में जांच करायी जाए. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता ने कहा कि पानी का सैंपल जांच के लिए रांची भेजा गया है. भाजपा नेता ने कहा सीएसआर के तहत मौलिक सुख सुविधा के अंतर्गत टाटा स्टील को स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करनी चाहिए क्योंकि फिल्टर प्लांट भी टाटा स्टील के ऐरिया में आता है ,और टाटा स्टील का वेस्टेज पानी भी टाटा स्टील दे रही है. बागबेड़ा कॉलोनी को पंचायत का कोई लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता सुबोध झा, कांग्रेस नेता अजय ओझा, बागबेड़ा महानगर विकास समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु सिंह आरटीआई कोल्हान के चेयरमैन विनय सिंह, मनोज तिवारी, विनोद सिंह, श्वेता कुमारी आदि शामिल थे.




