• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 5, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

jamshedpur-hcl-merger-demand-by-mp-मुसाबनी के बंद एचसीएल और आइसीसी खोलने को लेकर सांसद ने की पहल, केंद्रीय खान मंत्री से मिले, एचसीएल-आइसीसी का एनएमडीसी में विलय का दिया सुझाव, केंद्र सरकार हरकत में आयी

jamshedpur-hcl-merger-demand-by-mp-मुसाबनी के बंद एचसीएल और आइसीसी खोलने को लेकर सांसद ने की पहल, केंद्रीय खान मंत्री से मिले, एचसीएल-आइसीसी का एनएमडीसी में विलय का दिया सुझाव, केंद्र सरकार हरकत में आयी
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने गुरुवार को केंद्रीय खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर एचसीएल के संबंध में दो अलग-अलग ज्ञापन समर्पित किए एवं उनके माध्यम से मांग की कि एचसीएल का विलय एनएमडीसी के साथ किया जाए. इसके अलावा एक दूसरे ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने यह मांग की है कि घाटशिला स्थित एचसीएल के इंडियन कॉपर प्लांट को यथाशीघ्र प्रारंभ किया जाए. सांसद श्री महतो ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत घाटशिला प्रखंड (मऊभण्डार) स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) इंडियन कॉपर प्लांट (आइसीसी) प्लांट में कंपनी के आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण आज तक उत्पादन प्रारंभ नहीं हो पाया है. विदित है कि वर्ष 1967 से एचसीएल एवं एनएमडीसी एक दूसरे से अलग हो जाने के कारण हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड उबर नहीं पाया है जबकि इसके पास राखा चापडी जैसे बड़े माइंस है. झारखंड की पूर्ववर्ती रघुवर दास की सरकार लीज नवीकरण एवं 100 एकड़ भूमि भी उपलब्ध कराया था, परंतु एचसीएल ने अभी तक उक्त कार्यों का निविदा प्रकाशित नहीं कर पाई है. इसके कारण उत्पादन कार्य बंद है. उत्पादन कार्य बंद होने से स्थाई कर्मचारियों के साथ साथ अस्थाई कामगारों के बीच भी निराशा एवं असुरक्षा की भावना देखने को मिल रही है. दुर्भाग्यवश बीते डेढ़ वर्षो से एचसीएल ने अपनी पहचान के अनुरूप कार्य नहीं कर पा रही है जो कि देश के आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव मनाई जा रही है. इस अवसर पर एचसीएल एवं एनडीएमसी के पुन: मर्जर होती है तो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मेक इन इंडिया” एवं “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को भी पूरा करेगा. उल्लेखनीय है कि घाटशिला के मउभंडार एवं इसके आसपास के क्षेत्र में रोजगार के लिए हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड और इंडियन कॉपर प्लांट ही एकमात्र साधन है. अतः दोनों कंपनियों का मर्जर करते हुए मऊभंडार प्लांट में उत्पादन कार्य जल्द प्रारंभ कराई जाए जिससे उत्पादन के साथ-साथ लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा. अपने दूसरे ज्ञापन के माध्यम से सांसद श्री महतो ने आइसीसी प्लांट में उत्पादन शुरू कराने का आग्रह किया है. अपने ज्ञापन मैं उन्होंने कहा कि कि हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड को भारत की एकमात्र एकीकृत तांबा उत्पादक कम्पनी होने का गौरव प्राप्त है, जो कि ताम्र उत्पादन का कार्य खनन से लेकर शोधन, सांद्रीकरण, परिशाधन एवं परिशोधिन एवं परिशोधित तांबे की ढलाई करके आगे की बिक्री लायक उत्पाद के रूप में परिवर्तित करने तक का कार्य करती है. दुर्भाग्यवश बीते डेढ़ साल से एचसीएल अपनी पहचान के अनुरूपक कार्य नहीं कर रही है जो कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ”मेक इन इंडिया” एवं ”आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प के विरूद्ध है. पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला प्रखण्ड क्षेत्र में मउभण्डार स्थित इंडियन कॉपर कॉमप्लेक्स (आईसीसी) प्लांट बीते डेढ़ वर्ष से बंद है. आईसीसी प्लांट में एचसीएल की ही मलाजखंड इकाई से सप्लाई होने वाली ताम्र सांद्र अयस्क से उत्पादन कार्य होती है. दुर्भाग्यवश एचसीएल लंबे समय से ताम्र का साद्र अयस्क की सप्लाई आईसीसी ईकाई में नहीं कर सीधे बाजार में बेच रही है. सांद्र अयस्क की कमी के कारण आईसीसी स्मेल्टर बन्द है. उत्पादन कार्य बन्द होने से स्थाई कर्मचारियों के साथ साथ अस्थाई कामगारों के बीच भी निराशा एवं असुरक्षा की भावना देखने को मिल रही है. कोरोना महामारी के बीच बीते डेढ़ साल से असंगठित क्षेत्र के हजारों मजदूर बेरोजगार हो चले है जो काफी चिंता का विषय है. रोजगार के अभाव में ठेका मजदूरों के लिए परिवार का भरण पोषण करना बड़ी चुनौती बन गई है. आर्थिक तंगी के कारण मजदूर अपने बच्चों की पढ़ाई से लेकर बेटियों की शादी तक नहीं कर पा रहे है. यह क्षेत्र आदिवासी बहुल एरिया है जहां प्लांट बंद होने से बाजार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. उन्होंने यह भी सूचित किया कि मउभण्डार एवं आसपास के क्षेत्र में रोजगार के लिए एचसीएल-आईसीसी प्लांट ही एकमात्र साधन है. मउभण्डार प्लांट में उत्पादन कार्य जल्द शुरू किया जाए ताकि बेरोजगार हो चले ठेका मजदूरों को दोबारा रोजगार मिल सके. सांसद श्री महतो ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि यदि एचसीएल का एनएमडीसी में विलय हो जाता है एवं घाटशिला स्थित एसीसी प्लांट में उत्पादन पुन: प्रारंभ हो जाता है तो इससे एक ओर हम सभी तांबा का निर्यात कर सकेंगे. इसके अलावा तांबे का आयात से, जो विदेशी मुद्रा व्यय होता है, उसे भी हम सभी बचा सकेंगे. केंद्रीय मंत्री श्री जोशी ने सांसद श्री महतो की मांगों को गौरपूर्वक सुना और कहा कि एनएमडीसी के साथ विलय का सुझाव काफी महत्वपूर्ण है. वे इसके सभी पहलुओं पर अवश्य विचार करेंगे जहां तक उत्पादन प्रारंभ होने का मामला है तो वह इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से बातचीत कर समुचित दिशा निर्देश जारी करेंगे.

ADVERTISEMENT
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post

adityapur-protest-against-installation-mobile-tower- आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड- 28 में मोबाइल टॉवर लगाने का विरोध, बस्तीवासियों में आक्रोश

jharkhand-shooter-suspected-death-in-kolkata-झारखंड की नेशनल शूटर कोनिका लायक की कोलकाता में संदिग्ध हालात में मौत, फरवरी में होनी थी शादी, अभिनेता सोनू सूद भी हुए दुखी, कहीं यह बात

Jamshedpur-Vijay-Diwas : जय हिंद मॉर्निंग वाकर ग्रुप, पूर्व सैनिक सेवा परिषद व क्रीड़ा भारती ने संयुक्त रूप से मनाया विजय दिवस, सन 1971 भारत-पाक युद्ध के शहीदों को किया नमन, हवलदार राकेश तिवारी, वरुण कुमार, केएम सिंह व नवेंदु गांगुली को किया गया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

Jamshedpur bjp mass resignation : कदमा भाजपा मंडल में नव नियुक्त अध्यक्ष के खिलाफ बगावत, 44 पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को भेजा सामूहिक इस्तीफा, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भी की प्रेषित की इस्तीफे की प्रति

jamshedpur dc inspection- मानगो के बालिगुमा में स्वर्णरेखा नदी तट पर निर्माणाधीन वाटर टावर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, एमजीएम अस्पताल को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर,15 जून तक कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने का दिया गया निर्देश, विलंब होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News