जमशेदपुर : झारखण्ड के बांग्ला भाषियों को एक मंच पर लाने और बांग्ला संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बंगीय उत्सव समिति के तत्वावधान में आगामी 16 मार्च को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में भव्य बंगीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए बिष्टुपुर मिलनी हॉल में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें नई समिति का गठन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में अमित कुमार पात्र को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अमित कुमार पात्र ने कहा कि इस वर्ष बंगीय उत्सव में सभी बांग्लाभाषी सम्माननीय व्यक्तियों और प्रबुद्धजनों के मार्गदर्शन में भव्य आयोजन किया जाएगा. इस उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की विशेष रूप से व्यवस्था की जाएगी. कोलकाता की प्रसिद्ध बांग्ला लोकगीत सम्राज्ञी पौशाली बनर्जी, राढ़ बांग्ला मानभूम पुरुलिया के कुंदन कुमार व कनिका कर्मकार, साथ ही झारखण्ड की प्रसिद्ध बांग्ला गायिका अंकिता बासु बनर्जी और गायक राणा बनर्जी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे. श्री पात्र ने बताया कि आगामी सप्ताह में समिति का विस्तार किया जाएगा, जिससे आयोजन की सभी तैयारियां सुचारू रूप से पूरी की जा सकें. (नीचे भी पढ़ें)
इस बैठक में अपर्णा गुहा, पूर्वी घोष, योगपुरुष अंशु सरकार, मिथिलेश घोष, शुभंकर चटर्जी, बाबूलाल चक्रवर्ती, अशोक दत्ता, विनोद दे, वर्णाली चक्रवर्ती, बुलबुल दत्ता, अमित मैती, सुभाष सिंहराय, प्रणव बराट, अरूप मल्लिक, देवाशीष चक्रवर्ती, सुदीप्तो सरकार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. बंगीय उत्सव के इस आयोजन से झारखंड के बांग्लाभाषी समाज को एक नया उत्साह मिलेगा और बांग्ला सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान होगा.



