जमशेदपुर : रोट्रेक्ट क्लब ऑफ कालीमाटी जमशेदपुर द्वारा रंग बरसे 5.0 का आयोजन 8 मार्च को जमशेदपुर के साकची स्थित आइएमए ग्राउंड में किया जाएगा. यह उत्सव सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें स्वादिष्ट भोजन, ताजगी से भरे ड्रिंक्स, डांस और म्यूजिक का आनंद लिया जा सकेगा. रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. बासंत ब्लिस स्लैब (केवल अगले 100 प्रतिभागियों के लिए) होगा. सभी के लिए 350 रुपये, रोटेरियन के लिए 1999 रुपये लिये जायेंगे. इसके लिए जल्द रजिस्टर करें और इस रंगीन उत्सव का हिस्सा बनें. अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए नंबर +91 74881 15624 पर संपर्क किया जा सकता है.



