जमशेदपुर : झारखंड एडवोकेट्स वेलफेयर फंड की ट्रस्टी कमेटी ने सूचना जारी कर स्टेट बार कौंसिल के तहत आनेवाली बार कौंसिलों को पत्र जारी किया है. पत्र में जिला बार कौंसिल के सदस्यों को. जो एडवोकेट्स वेलफेयर फंड की ट्रस्टी कमेटी सदस्यों को आगामी 17 फरवरी की शाम साढे चार बजे तक अपना इन्फॉर्मेशन शीट भर कर जमा कराने को कहा गया है. एडवोकेट्स वेलफेयर फंड ट्रस्टी कमेटी की ओर से मेडिकल बेनिफिट के लिए अपने संबंधित बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी को अपना इनफॉरमेशन सेट फार्म के रूप में भरकर जमा करने को कहा गया है.(नीचे भी पढ़ें)
इसमें कहा गया है कि यह अंतिम और लास्ट अपॉर्चुनिटी दी गई है. स्टेट बार कौंसिल के सदस्य अक्षय कुमार झा स्टेट बार कौंसिल के द्वारा पेंशन कमेटी के कार्य करने के लिए चयनित किया गया हूं इसलिए मैं जमशेदपुर जिला बार संघ के सभी सम्मानित अधिवक्ताओं को सूचित किया है कि आगामी 17 फरवरी 2025 तक आप अपना मेडिकल बेनिफिट लेने हेतु इनफॉरमेशन सीट अपने जिला बार संघ के कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी से मिलकर उन्हें जमा करने में सहयोग करें और लाभ उठाने को कहा है.



