जमशेदपुर : जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से धरना प्रदर्शन के बाद प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के भाजपा पदाधिकारियों ने जुगसलाई नगर परिषद के पदाधिकारी से मुलाकात की. इस प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, आलोक वाजपेयी, बबुआ सिंह, मंडल अध्यक्ष हनु जैन, दिनेश कुमार, जिला भाजपा नेता आलोक वाजपेयी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. इस दौरान शहीद ठाकुर जी पाठक वेलफेयर सोसाइटी झारखंड के अध्यक्ष सूर्य पाठक, सचिव चंद्र पाठक, नेशनल मेंबर प्रह्लाद पाठक तथा सफीगंज मोहल्ले के स्थानीय लोग भी शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि सफीगंज मोहल्ले के लोग पिछले दो वर्षों से पीने के पानी की समस्या को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं. जुगसलाई नगर पालिका, डीसी ऑफिस और भावह धरना-प्रदर्शन सहित कई चरणों में आंदोलन हो चुके हैं, जिसमें बीजेपी ने भी समर्थन दिया है. बैठक में यह मुद्दा उठाया गया कि सरकारी टेंडर पास होने के बावजूद 4 इंच का पानी का पाइप अब तक सफीगंज मोहल्ले में नहीं लगाया गया है. भाजपा नेताओं और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने नगर पालिका से पूछा कि जब सरकारी कार्य स्वीकृत हो चुका है, तो कार्य क्यों रोका गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इस पर नगर परिषद पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि कार्य जल्द शुरू किया जाएगा. लेकिन भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा और अन्य नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 13 जनवरी 2026 तक कार्य शुरू नहीं हुआ, तो जन आंदोलन किया जाएगा और जुगसलाई नगर पालिका में ताला बंदी की जाएगी.















