जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गयी. इस दौरान रामकृष्ण मिशन स्कूल बिष्टुपुर में विश्व गुरु स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. यह कार्य बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नन्दन पाण्डेय और पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार साह की अध्यक्षता में हुआ. बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नन्दन पाण्डेय ने कहा कि इस दिन को लोग राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
स्वामी विवेकानंद युवाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और चरित्रवान बनाने की प्रेरणा देते हैं. उनकी कथनी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. उठो, जागो और तब तक मत रुको को जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए.. यह वाक्य आज भी युवाओं को में आत्मविश्वास साहस और परिश्रम की भावना भर देता है. इस दौरान युवाओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यसमिति के सदस्य महेश्वर प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सुजीत श्रीवास्तव, विश्वनाथ दीप, प्रदीप मूर्ति, अनिल कुमार, सागर सोनकर, बर्जे सोनकर, राम महानंद, राकेश रजक, बबलू नायक, कृष्णा गुप्ता और दुलाल सरकार उपस्थित थे.















