जमशेदपुर : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बारीडीह मंडल के बागुनहातु क्षेत्र के सीपी क्लब में मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्षों, पन्ना समिति के सदस्यों के संग भाजपा का 44वां स्थापना दिवस मनाया. बागुनहातु स्थित सीपी कल्ब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा के ध्वज का ध्वजारोहण कर सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस दौरान उन्होंने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ताओं व आमजनों के संग सुना. इसके बाद उन्होंने दीवार लेखन कार्यक्रम के तहत पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल पुष्प को पेंट किया. उन्होंने कुची का प्रयोग कर पेंट से दीवार पर कमल के फूल की प्रतिकृति को उकेरा. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी समेत हमारे महापुरूषों ने स्वाबलंबी और समृद्ध भारत बनाने की सोच के साथ भारतीय जनता पार्टी का गठन किया था. (नीचे भी पढ़ें)

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव ही मूल्यों पर आधारित राजनीति की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संघर्ष के दिनों में त्याग किया, अपमान सहे, बलिदान दिए परन्तु कभी पार्टी की विचारधारा और सिद्धांत से समझौता नहीं किया. उनके संघर्ष और समर्पण की बदौलत भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनने का गौरव प्राप्त हुआ है. पार्टी को इस पड़ाव तक पहुंचाने में कई पीढ़ियां खप गई हैं। पार्टी के स्थापना दिवस पर ऐसे असंख्य कार्यकर्ताओं के तप को नमन करता हूँ. इस अवसर पर संजीव सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुशांत पांडा, टुनटुन सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, कुमार अभिषेक, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, काजू सांडिल, पूरी राव, जीवन साहू, कंचन दत्ता, ओम पोद्दार, पोरेश कालिंदी, विकेश सिंह , प्रवीण सिंह ,पंकज प्रिय, विजय साहू, पुष्पेंद्र सिंह, राजेश राय, प्रमिला साहू, सरस्वती साहू, मुक्ता नामाता, रंजीत सिंह, राजेश गोस्वामी समेत अन्य उपस्थित थे.

जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 44वां स्थापना दिवस, लड्डू वितरित
विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपना 44वां स्थापना दिवस मनाया. दिल्ली से लेकर रांची समेत जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर एवं विभिन्न कार्यक्रम के जरिये पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और जनसेवा का संकल्प लिया. जमशेदपुर के साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर पार्टी के स्थापना दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेता एवं सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए. जहां महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने पार्टी के ध्वज का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके बताये राष्ट्र प्रथम एवं अंत्योदय के पथ पर चलने का संकल्प लिया. वहीं, अपने समर्पण, त्याग, तपस्या एवं बलिदान की भावना से भाजपा को राजनीति के शिखर तक पहुँचाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को स्मरण कर संगठन मजबूती का संकल्प लिया गया. इसके पश्चात, कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरक उद्बोधन को बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुना. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारे लगाकर अपनी भावनाएं प्रदर्शित की. संबोधन की समाप्ति पर कार्यकर्ताओं ने दीवार लेखन कार्यक्रम में साकची जिला भाजपा कार्यालय परिसर के दीवार पर पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल पुष्प पेंट किया. कार्यकर्ताओं ने बाकायदा कुची का प्रयोग कर दीवार पर कमल के फूल की प्रतिकृति को उकेरा। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के बीच लड्डू वितरण कर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गई. इससे पहले, कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने पार्टी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अथक संघर्ष किया है जिसके परिणामस्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी की पहचान देश ही नही बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जितना मर्जी प्रयास कर लें पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और जनता में बढ़ते विश्वास को कम नहीं कर सकते हैं. जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाएं जन-जन से जुड़ी है और भाजपा कार्यकर्ताओं की शक्ति से साफ दिखता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश में भाजपा की सशक्त सरकार बनने जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भी स्थापना दिवस की बधाई देते हुए जमशेदपुर महानगर में पार्टी को सींचने वाले सभी नेताओं के परिश्रम और समर्पण भावना के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है. सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को पार्टी ने हमेशा अपने विचारों और कार्यशैली में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. यही कारण है कि आज भाजपा सरकार की नीति और नियत के प्रति समाज के सभी वर्गों में विश्वास गहराया है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जमशेदपुर महानगर में पार्टी अपने गतिविधियों को तेज कर संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेगी. इस अवसर पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, राजेश शुक्ल, नीरज सिंह, संजीव कुमार, बारी मुर्मू, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, पंकज सिन्हा, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, भरत सिंह, योगेश मल्होत्रा, मनोज कुमार सिंह, विकास सिंह, डॉ राजीव, कुसुम पूर्ति, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, अमिताभ सेनापति, सुमित शर्मा, मिथिलेश साव, अमित सिंह, संतोष कुमार, रानी ठाकुर, दिलीप पासवान, मंजीत सिंह, गणेश मुंडा, महावीर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
विभिन्न मंडलों में मनाया गया पार्टी स्थापना दिवस
भाजपा के स्थापना दिवस को भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में पूरे उत्साह से मनाया गया. इस दौरान मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर एवं बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ सदस्यों ने विभिन्न बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया.











