जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर भाजपा के कदमा मंडल में सोमवार को हुई बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाये गये. भाजपा की कदमा मंडल प्रभारी कल्याणी शरण की देखरेख में यह मीटिंग संगठन पर्व को लेकर बुलायी गयी थी. इस दौरान कदमा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि मंडल अध्यक्ष मंडल में सदस्यता अभियान नहीं चलाये है. पूरे मंडल मे एक भी कैंप नहीं लगाया गया और ना जन जागरण अभियान चलाया गया. चुनिंदा लोगों को लेकर ही सदस्यता अभियान चलाया गया एवं कार्यकर्ताओं की अनदेखी किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इसका परिणाम स्वरुप हुआ कि मंडल में सदस्यता अभियान ना की स्थिति में रहा गया. मंडल में मंडल पदाधिकारी को इस अभियान में शामिल नहीं किया गया. सक्रिय सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ता को दौड़ाया जा रहा है. इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है. कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है. संगठन पर्व को लेकर बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह एवं वरिष्ठ नेताओं को सूचना तक नहीं दिया जा रहा है. इन्हीं सब बातों को बैठक में रखा गया जिससे उत्तेजित होकर बैठक हंगामादार होने लगी. बाद में मीटिंग को बंद कर दिया गया. कल्याणी शरण ने कहा कि आपसी बातें है, इसको लेकर कोई बहुत बवंडर नहीं हुआ है. आपसी समन्वय से फिर से मीटिंग होगी. मामला शांत हो जायेगा.





