सरायकेला : सरायकेला खरसावां मार्ग पर विराम चंद्रपुर के समीप एक स्कॉर्पियो ने घर के बाहर टहल रहे राजाराम पाड़ेया (22) एवं दिउगी तियू (60) को ठोकर मार दी.घटना के बाद गुस्से में आकर ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लेकर उसके चालक बहादुर महतो (58) की जमकर पिटाई कर दी और स्कॉर्पियो में बैठे लोगों को बंधक बना लिया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सरायकेला थाना की पुलिस ने घायल दोनों ग्रामीण एवं चालक को सदर अस्पताल भिजवाया और ग्रामीणों को समझा बुझा कर बंधक बने सभी लोगों को छुड़वाया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने ग्रामीणों के मार पीट से घायल स्कॉर्पियो चालक को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. वहीं बाकी के घायल दोनों ग्रामीणों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो चालक बहादुर महतो खरसावां के देहरुडीह का रहने वाला है.सोमवार को वह सरायकेला से खरसावां जा रहा था.उसमे कुछ लोग भी सवार थे. वितमचंदरपुर गांव के ग्रामीण राजाराम पाड़ेया और दिउगी तियू अपने घर के बाहर टहल रहे थे. इसी दौरान खरसावां की ओर जा रहे स्कॉर्पियो ने उक्त दोनों ग्रामीणों को टक्कर मार दी. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को रोक लिया और उसके चालक की पिटाई कर दी और गाड़ी के अंदर बैठे लोगों को बंधक बना लिया.




