
जमशेदपुरः सोमवार को भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में कदमा क्षेत्र में आने वाले सभी छठ घाटों का दौरा किया गया. दौरे के क्रम में सभी घाटों पर काफी कमियां देखी गई. घोड़ा चौक घाट और डीवीसी घाट पर नदी में जाने के लिए रास्ता ठीक नहीं है, इन घाटों पर मिट्टी डालने की आवश्यकता है. रामनगर घाट में गड्ढा होने के कारण पानी का जमाव है, यहां गड्ढों में मिट्टी भराई का कार्य किया जाना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं सभी घाटों पर छठ व्रतियों के लिए कपड़े बदलने का स्थान और लाईट का प्रबंध होना चाहिए. विजया हेरिटेज के रास्ते भी ठीक नहीं है, सभी घाटों पर डेंजर जोन चिन्हित होना चाहिए. रामजन्म नगर के घाटों पर लाईट की व्यवस्था होनी चाहिए. वहीं सती घाट और शस्त्रीनगर के सभी घाटों पर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है. ऐसे जगहों पर गोताखोरो की भी व्यवस्था होनी चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा, कदमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमरेन्द्र मल्लिक, भाजपा कदमा मंडल के महामंत्री अजय झा, प्रेम कुमार, रमेश बास्के, कमल कुमार, कार्तिक गोप, विक्की यादव, डी एन सिंह, के एन ओझा, संतोष सिंह, निर्दोष वर्मा, गणेश भूमीज, मनोज कुमार सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.











