
जमशेदपुर : भाजपा की जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में रविवार को एसएनपी एरिया, साकची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान मोर्चा की ओर से कहा गया कि राज्य में जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, कोई न कोई ऐसा कार्य होता आ रहा है जिसमें महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। आदिवासी महिला पर अत्याचार होता है। आये दिन बलात्कार के मामले प्रकाश में आर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं ने मांग की कि हेमंत सोरेन जल्द से जल्द अपने पद से इस्तीफा दें। कार्यक्रम में रीता मिश्रा, राजपति देवी, प्रीति सिन्हा, पुष्पा तिर्की, नीलू मछुआ, कांची लोहार, ज्योति अधिकारी, शुक्ला हलदर, लीना चौधरी, लक्ष्मी मिर्धा, नीलू झा, अरविंदर कौर, सीता सिंह, सीमा जायसवाल, गीता सिंह, संजना साहू, गुलनार खान, प्रीति हलदर, बंदना आलोगी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थीं।





