जमशेदपुर : जमशेदपुर में भाजपा बिष्टुपुर मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय के अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक और एसआईआर की बैठक बिष्टुपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई.
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता सह बएलए-1 के अभय सिंह, प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य सह प्रवासी डॉ जटा शंकर पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य मनोज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सह उपाध्यक्ष के राजेश शुक्ला, बिष्टुपुर मंडल प्रभारी सह जिला मंत्री तन्मय झा का गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव ने किया तथा मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय ने स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. इस अवसर पर पूर्व ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत सिंह तोमर, मंडल महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव और विश्वनाथ दीप मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह और अश्वनीमुखी मंडल मंत्री विशालसोना, पिंकी सिंह और गुलेश देवी, कोषाध्यक्ष पिनाकी ठक्कर, कार्यालय मंत्री प्रदीप मूर्ति, दर्शन कौर, गुरमीत सिंह, विनीता सिंह, प्रतिभा सिंह, विक्रम रजक, विशाल शीत, देवदत्त मुखर्जी, मोहित झा, नेहा कुमारी, अंजनी कुमार सिंह और बिष्टुपुर मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं अनेक देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.






