
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कमेटी के निर्देशानुसार प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गयी. रंकिणी मंदिर में आरती के बाद शुरू युवा मोर्चा के कदमा मंडल अध्यक्ष द्विपल बिश्वास के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत की गयी. कदमा मे बाजार में अभियान चलाया गया. अभियान में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल कार्यक्रम प्रभारी अंकित पांडेय, जिला कार्यसमिति सदस्य धर्म सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अजीत सिंह, संजीव सिंह, चिंटू सिंह, गौतम कुमार, मुन्ना सिंह, राजीव आशीष झा, मुकुल, मनोज भगत, अविनाश मोहंती, राजीव गौतम प्रसाद, आशीष झा, राहुल दुबे एवं अन्य लोग उपस्थित थे.














