बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत के धानघोरी गांव में बढ़ती ठंड को देखते हुए एक जिला परिषद सदस्य फूलमनी मुर्मू के नेतृत्व में उनके आवास पर रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर उन्होंने अपने स्तर से स्थानीय जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया ताकि कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत मिल सके. इस मौके पर मुखिया राम मुर्मू, सिदाम मुर्मू, सोमनाथ मुर्मू, पापून बेरा, विश्वजित राना, डुडुल कुण्डू समेत अन्य उपस्थित थे.



