जमशेदपुर : टाटा बादामपहाड़ रेलखंड के कुदादा के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. हादसे के बाद युवक का शव कुदादा रेल ट्रैक की पटरी पर पड़ा मिला. शुक्रवार करीब 1 बजे की घटना है. घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने बताया कि युवक का शव खंभा नंबर पी623/2जी के पास रेलवे पटरी की लाइन से बरामद किया गया है. मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष की आंकी जा रही है. युवक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले है, जिससे खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. (नीचे भी पढ़ें)
फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में सूचना भेजकर और स्थानीय स्तर पर पहचान का प्रयास कर रही है. पुलिस ने बताया कि पहचना होने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.




