
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब मैनेजमेंट और कैंटीन होटल रेस्टुरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों के लिए 16 फीसदी बोनस का समझौता हो गया. एग्रीमेंट के तहत कर्मचारियों को मैक्सिमम बोनस 34963 रुपये और मिनिमम बोनस 29688 रुपये मिलेंगे. 12 अक्टूबर को कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि चली जाएगी. कुल करीब 90 कर्मचारियों को इस बोनस का फायदा मिलेगा. बोनस में प्रबंधन के तरफ से हस्ताक्षर करने वालों में उत्तम सिंह चेयरमैन, तरुण डागा वाइस चेयरमैन, अमिताभा बख्शी मानद सचिव, आयन लहरी ज्वाइंट सेक्रेट्री, उमा नाथ मिश्रा, राम नारायण तिवारी, एमएम मिश्रा, चाणक्य चौधरी, डीवी सुंदरम, एयर मार्शल राजन चौधरी, जयंता बनर्जी, नीरजकांत, भाबुक गुप्ता, दिलो बी पारीक, कैप्टन रवि राधाकृष्णन, स्वास्तिका बासु, डॉ राजेश शर्मा, अलका गर्ग, गुरप्रीत सिंह जोहार जनरल मैनेजर बेल्डीह क्लब, निधि जैन जबकि यूनियन के तरफ से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, बीके डिंडा डिप्टी प्रेसिडेंट, संजीव श्रीवास्तव वाइस प्रेसिडेंट, ददन सिंह जनरल सेक्रेटरी, एसके जुल्फीकार अली स्टाफ प्रतिनिधि, शेख इब्राहिम स्टाफ प्रतिनिधि, अजीत सिंह स्टाफ प्रतिनिधि शामिल है.




