
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट के इतिहास मे सर्वाधिक 120 यूनिट रक्त का संग्रह कोक प्लांट जेडीसी के तरफ से एकदिवसीय रक्तदान शिविर द्वारा किया गया. इसका उद्घाटन मे टाटा वर्कर्स यूनियन की तरफ से डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न राय, सहायक सचिव अजय चौधरी के साथ-साथ कोक प्लांट के विभागीय अधिकारी एवं समस्त यूनियन कमेटी मेंबर्स उपस्थित थे. इस क्रायक्रम को सफल बनाने मे कोक प्लांट जेडीसी की ओर से जेडीसी चैयरमैन रंजन कुमार सिंह, वाइस चैयरमैन विभाष शुक्ला के साथ-साथ जेडीसी सेकेट्री आयुष सिन्हा और आलोक, संजय तिवारी के साथ-साथ कमेटी मेंबर्स राजेश कुमार सिंह, विवेक भारद्वाज, अरविंद यादव, संजीव कुमार, शशि भूषण पिंगुआ, संतोष कुमार मोहंती, उदय कुमार झा का भी अहम योगदान रहा. इस दौरान कर्मचारियों का उत्साह देखने लायक था. कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर इस नेक काम मे हिस्सा लिया.





