जमशेदपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली स्थित गौसनगर में नाली निर्माण नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी भर रहा है. बरसात में लोग परेशान हो गए हैं. इलाके की एक महिला ने बताया कि अगर कोई होल्डिंग टैक्स नहीं जमा करता तो नगर परिषद के कर्मचारी उसके घर फोन कर देते हैं. फोन करने के बाद भी होल्डिंग टैक्स नहीं जमा होता तो कर्मचारी उसके घर पहुंच जाते हैं. लेकिन, नाली निर्माण के लिए कोई नहीं सुन रहा है.(नीचे भी पढ़े)
महिला ने बताया कि उन्होंने नगर परिषद के चेयरमैन से भी बात की. लेकिन, कोई ध्यान नहीं दे रहा है. इलाके के लोगों का कहना है कि नगर परिषद यह नाली निर्माण कराए, नाली निर्माण नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर भर जाता है. यही नहीं, गंदा पानी घरों में भी घुसने लगता है. लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है.




