
सरायकेला : जमशेदपुर से सेट सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. हालत कितने बुरे हैं आप तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं. बात दें कि ऐसे हालात आज के आज नहीं हुए हैं पिछले पांच साल यानी यूं कहें तो एक पूरा कार्यकाल नगर परिषद का समाप्त हो गया और जनता को की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ. क्षेत्र की जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. स्थिति इतनी भयावह हो चली है कि सड़क पर चलने वाले लोगों की जान सांसत में बनी रहती है, बावजूद इसके इस ओर न तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान जा रहा है ना ही जिला प्रशासन का. (नीचे भी पढ़ें)
इन तस्वीरों में आप साफ़ देख सकते हैं किस तरह कपाली नगर परिषद का ट्रैक्टर सड़क पर बने गड्ढों में फंस गया और उसके चक्के अलग हो गए. गनीमत रही कि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. वैसे यह कोई पहली घटना नहीं है. आए दिन नगर परिषद क्षेत्र की सड़कों पर ऐसे हादसे होते रहते हैं. सवाल यह उठता है कि आखिर कपाली नगर परिषद क्षेत्र की जनता की क्या गलती है.




