
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर चौठिया और दीघी के बीच मंगलवार की सुबह बांस से लदे ट्रक संख्या जेएच 05एबी 4085 ने चाकुलिया की और आ रहे बाइक को रौंद दिया था. इससे लोधाशोली गांव निवासी प्रमोद गोप गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएचसी को दी. सूचना पाकर 108 एंबुलेंस घटनास्थल पहुंचकर घायल को उपचार के लिए चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. (नीचे भी पढ़ें)
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर श्री गोप को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया है. झाड़ग्राम में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मौत होने की सूचना पाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने माटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क को चौठिया के पास मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क पर बैठकर सड़क जाम किए हुए हैं.




