• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 12, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur brahmarshi manch election : जमशेदपुर में ब्रह्मर्षि विकास मंच के चुनाव को लेकर तैयारी, 15 जनवरी तक चलेगी रायशुमारी, चुनाव प्रक्रिया पर असंतोष, चुनाव संचालन समिति में पांच सदस्य हुए शामिल

January 5, 2026
in खबर
0
jamshedpur brahmarshi manch election : जमशेदपुर में ब्रह्मर्षि विकास मंच के चुनाव को लेकर तैयारी, 15 जनवरी तक चलेगी रायशुमारी, चुनाव प्रक्रिया पर असंतोष, चुनाव संचालन समिति में पांच सदस्य हुए शामिल
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ब्रह्मर्षि विकास मंच के अंतर्गत चल रही चुनावी प्रक्रिया के क्रम में सोमवार ( 5 जनवरी 2026 ) को नामांकन वापसी की प्रक्रिया संपन्न हो गयी. निर्धारित समय शाम 5 बजे तक कुल छह प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिनमें अध्यक्ष पद से दो तथा महासचिव पद से चार प्रत्याशी शामिल हैं. इसके साथ ही मंच के आगामी नेतृत्व चयन को लेकर चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गयी है. नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने हुए हैं. इनमें नामदा बस्ती से पवन कुमार सिंह, मानगो से मिथलेश चौधरी एवं अमरनाथ सिंह, कदमा से रविनंदन कुमार एवं राजेश कुमार सिंह, भुइयांडीह से अनीश कुमार (टुन्ना) एवं अरविंद कुमार, बिरसानगर से राम नारायण शर्मा तथा कीताडीह से सत्येंद्र कुमार शामिल हैं. वहीं महासचिव पद के लिए चार प्रत्याशी ( कदमा से जयकुमार, मानगो से विकास चंद्र एवं मुकेश कुमार तथा दस नंबर बस्ती से विनोद कुमार शुक्ला ) अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. चुनाव संचालन समिति के अनुसार पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अब रायशुमारी की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जो 15 जनवरी 2026 तक चलेगी. इस दौरान समिति के सदस्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर समाज के लोगों से प्रत्याशियों के संबंध में राय एकत्र करेंगे. रायशुमारी पूरी होने के बाद जिन प्रत्याशियों को सर्वाधिक समर्थन प्राप्त होगा, उनके नामों की घोषणा 18 जनवरी 2026 को एक विशेष कार्यक्रम में की जायेगी. इस अवधि में सभी प्रत्याशियों को समाज के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की अनुमति दी गयी है. चुनाव संचालन समिति के संयोजक सुरेंद्र शर्मा ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया का भरोसा दिलाते हुए समाज के लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है.(नीचे भी पढ़े)

चुनाव प्रक्रिया पर असंतोष, चुनाव संचालन समिति में पांच सदस्य हुए शामिल
सोमवार की शाम ब्रह्मर्षि विकास मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक केबुल क्लब में हुई. इस बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष विकास सिंह ने की. इस दौरान आगामी दिनों में होने वाले चुनाव प्रक्रिया को लेकर गहन विचार मंथन किया गया. इस दौरान समाज का चुनाव स्वच्छ व निष्पक्ष तरीके से करवाने की रणनीति बनायी गयी. इस बैठक में मौजूद सभी लोगों ने वर्तमान चुनावी प्रक्रिया पर असंतोष जताया तथा चुनाव संचालन समिति में समाज के कुछ और प्रबुद्ध लोगों को शामिल करने पर बल दिया गया. जिन पांच लोगों को चुनाव संचालन समिति में शामिल किया गया है उनमें आरएन शर्मा, कर्नल आरपी सिंह, राजेश चौधरी, उपेंद्र शर्मा और धनंजय राय शामिल हैं. इस सभा में शामिल सभी लोगों ने इस बात पर बल दिया कि समाज में श्रेष्ठ पदों पर वैसे लोगों का चयन किया जाये जिनकी छवि बेदाग और स्वच्छ हो. साथ ही समाज द्वारा हर क्षेत्र में भ्रमण करने का भी निर्णय लिया गया. इस बैठक में महासचिव अनिल ठाकुर, उपेंद्र शर्मा, दीपू सिंह, बीडी सिंह, राकेश सिंह, सरोज चौधरी, भरत चौधरी, कौशल किशोर राय, किशोर सिंह, चुलबुल सिंह, छक्कन चौधरी, अजय सिंह, शशि भूषण सिंह के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

Related Posts

Jamshedpur social worker : छठ व्रतियों के बीच समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया लौकी का वितरण
खबर

Jamshedpur social worker : छठ व्रतियों के बीच समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया लौकी का वितरण

November 12, 2026
Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी
खबर

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

November 12, 2026
Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन
खबर

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

November 12, 2026
Next Post
Jamshedpur rural disputed land  measurement : गालूडीह के बिरिगोड़ा स्थित विवादित जमीन की अंचल अमीन ने की मापी, प्रशासनिक अधिकारियों की मापी के बाद रैयत के परिजनों ने कराई बाउंड्री

Jamshedpur rural disputed land  measurement : गालूडीह के बिरिगोड़ा स्थित विवादित जमीन की अंचल अमीन ने की मापी, प्रशासनिक अधिकारियों की मापी के बाद रैयत के परिजनों ने कराई बाउंड्री

Jamshedpur attack – सिदगोड़ा में सड़क किनारे मोमोज खा रहे युवक पर चापड़ से हमला, टीएमएच में भर्ती

Jamshedpur attack - सिदगोड़ा में सड़क किनारे मोमोज खा रहे युवक पर चापड़ से हमला, टीएमएच में भर्ती

Jamshedpur body found – सोनारी स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, पत्नी की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई के डर से युवक ने दी जान

Jamshedpur body found - सोनारी स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, पत्नी की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई के डर से युवक ने दी जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट का वार्षिक जेडीसी आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के...

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन के पद से रिटायर हो गए हैं....

Horoscope Know Your Day Thursday 12th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 12 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 12th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 12 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

मेष राशिआज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में अच्छा अनुभव...

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने मरीजों की सुविधा, बेहतर आवागमन, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य...

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जादूगोड़ा: यूसिल में 23 अधिकारियों की इधर -उधर किया गया है. इस तबादले में नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के प्रबंधक...

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जमशेदपुर के सोनारी उपकार संघ की...

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी चित्रगुप्त भवन में चित्रगुप्त पूजा प्रारंभ हुआ. इस पूजा में पंडित के रूप में राजीव...

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : झारखंड में आदिवासी समाज के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाली आदिवासी नेत्री निशा भगत की...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News