जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित जी टाउन मैदान के पास खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई. स्थानीय लोगों का अनुमान है कि किसी अराजक तत्व ने कारों में आग लगाई हो सकती है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने दो कारों से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद आग बुझाने का प्रयास किया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

हालांकि, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और दोनों कारें धू-धू कर जलने लगीं. इस घटना में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है. फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है.








